लेखक:
पंकज मिश्र अटल
25 जून 1967 को जन्मे और शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) में स्थाई रूप से निवास कर रहे पंकज मिश्र 'अटल' का अपरम्परावादी लेखन में विशेषकर अतुकान्त कविता, नवगीत और समीक्षात्मक लेखों में योगदान रेखांकित करने योग्य है। आपने बाल साहित्य में भी लेखन किया है और कर रहे हैं। पंकज मिश्र की रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ-साथ विभिन्न समन्वित संकलनों में भी प्रकाशित हुईं हैं। आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से भी आपने कविता पाठ किया है। अब तक तीन पुस्तकें, चेहरों के पार भी' (लम्बी कविता, 1990), 'नए समर के लिए' (कविता, 2001), 'बोलना सख़्त मना है' (नवगीत, 2016) प्रकाशित हो चुकी हैं। पंकज'आवाज' नाम से एक फोल्डर भी अनियतकालिक तौर पर जारी करते हैं। सम्मान, अभिनन्दन और चर्चाओं में रहने की दौड़ को उचित न मानते हुए, चुपचाप लेखन में रत हैं। संप्रति : जवाहर नवोदय विद्यालय, बरपेटा, आसाम में अध्यापन कार्य। मोबाइल: +91-99366-03136 ईमेल : pankajmisraatal@gmail.com |
|
नये समर के लिएपंकज मिश्र अटल
मूल्य: Rs. 100 कथ्य प्रधान कविता सामूहिक संवेदन को ललकारती है आगे... |
|
बोलना सख्त मना हैपंकज मिश्र अटल
मूल्य: Rs. 100
नवगीत संग्रह आगे... |
|
साक्षात्कार - संभावना और यथार्थपंकज मिश्र अटल
मूल्य: Rs. 499
पूर्वोत्तर के हिन्दी रचनाधर्मियों से साक्षात्कार आगे... |